Published: Mar 23, 2025, 03:09 PM IST|Updated: Mar 23, 2025, 03:09 PM IST
Bageshwar Leopard Video: बागेश्वर जिले के धपोली गांव में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीण डरे हुए हैं. कई बार तेंदुआ गांव में देखा गया है, जिससे महिलाएं खेतों में जाने से बच रही हैं. वन विभाग ने ट्रैप कैमरे लगाए हैं, लेकिन अब तक तेंदुआ कैमरे में नहीं आया. ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है.