शारदा नहर में घड़ियाल देख ग्रामीणों के उड़े होश, देखिये फिर कैसे हुआ रेस्क्यू

राजकुमार दीक्षित /सीतापुर: यूपी के सीतापुर में शारदा नहर में घड़ियाल दिखने से हड़कंप मच गया. घड़ियाल दिखने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को दी. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और विशालकाय घड़ियाल का रेस्क्यू किया. वन विभाग की टीम ने घड़ियाल को पकड़ कर रेउसा के चहलारी घाट ले जाकर घाघरा नदी में छोड़ दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने और राहत की सांस ली. यह पूरा मामला बिसवां कोतवाली इलाके का है.

रेकमेंडेड वीडियो