)
राजेश मिश्रा/मीरजापुर: कछवा थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में शादी के जश्न में उस वक्त हंगामा हो गया जब द्वार पूजा से पहले हर्षफारिंग में चली गोली दूल्हे के चाचा को जा लगी. गोली पैर में लगी इसलिए जान जाने से बच गई. गोली चलाने वाला और घायल होने वाला दोनों आपस में रिश्तेदार हैं. लाइसेंसी बंदूक से चलाई गई गोली के इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है क्योंकि पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया गया है.