Published: Jun 02, 2026, 12:00 PM IST|Updated: Jun 02, 2026, 12:00 PM IST
Jaunpur Dog Bite/ अजीत सिंह: जौनपुर के शाहगंज नगर क्षेत्र में एक आवारा और कथित रूप से पागल कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत में हैं. इसने अलग-अलग जगहों पर हमला कर आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं. एक मासूम बच्चे पर कुत्ते के अचानक हमला करने का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें वह मासूम को घसीटता और नोंचता नजर आ रहा है. आप भी ये वीडियो देखिए...