)
Ganga Holi in Kanpur: कानपुर में गंगा मेला के अवसर पर रंगों की धूम मची रही. हटिया से निकला रंगों का ठेला सड़कों पर रंग बरसाता रहा. लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल से सराबोर करते नजर आए. घरों की छतों से रंग बरसाए गए. शहरवासियों के लिए गंगा मेला, होली से भी ज्यादा खास होता है.