)
Kaushambi Video/अली मुक्ता: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में होली के दौरान शर्मनाक घटना सामने आई. अजुहा कस्बे में चेयरमैन के बेटों सतेंद्र और अभिषेक ने बीच सड़क पर उपनिरीक्षक आनंद स्वरूप प्रजापति से बदसलूकी की, गालियां दीं और मारपीट कर उनकी वर्दी तक फाड़ दी. घटना का वीडियो बना रहे युवक उत्कर्ष का मोबाइल भी छीन लिया गया. उपनिरीक्षक ने सैनी थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस फिलहाल इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रही है.