Rajeev Sharma/Bahraich: बहराइच के कतर्नियाघाट इलाके से एक रोमांचक वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि जंगल से निकले रास्ते के किनारे रात के अंधेरे में एक तेंदुआ सड़क पर आराम से बैठा हुआ है, जिसे देख राहगीरों के वाहन मौके पर रुक गए. इस दौरान कार चालक ने कई बार हॉर्न और डीपर दिया लेकिन तेंदुआ अपनी जगह से टस से मस नहीं हुआ. इस दौरान वाहन सवारों ने इस रोमांचकारी वीडियो को अपने