Lucknow Video: लखनऊ के सआदतगंज स्थित अंबरगंज इलाके में देर रात इंस्टाग्राम पर हुई एक भड़काऊ पोस्ट को लेकर बवाल हो गया है. ये पोस्ट एक धर्मगुरू को लेकर की गई थी, जिसे देखकर दूसरा पक्ष भड़क गया है. फिर गुस्साए लोग आरोपी के घर पहुंचकर पथराव शुरू कर दिया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने माहौल को शांत कराया. फिर भड़काऊ पोस्ट करने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया. हालांकि, पुलिस ने इस घटना से इनकार किया है. वीडियो देखें