Lucknow-Kanpur Expressway: उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देने वाले 63 किलोमीटर लंबे छह लेन के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (Awadh Expressway) का आगामी 13 जुलाई को भव्य लोकार्पण होने जा रहा है. इस ऐतिहासिक परियोजना का लोकार्पण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संयुक्त रूप से करेंगे.इस बहुप्रतीक्षित एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दोनों बड़े शहरों के बीच का सफर बेहद आसान हो जाएगा और यात्रा का समय मौजूदा 1.5 से 2.5 घंटे से