Mathura Video: 'कूदकर मर जाऊंगी..' आत्महत्या की धमकी देते पेड़ पर चढ़ गई बुजुर्ग महिला, हंगामे का वीडियो वायरल

Mathura Video: मथुरा के सिविल लाइन इलाके में सिंचाई विभाग के कार्यालय पर उस समय हड़कंप मच गया. जब छाता तहसील के सुजावली गांव की रहने वाली 65 वर्षीय वृद्ध महिला सोना पेड़ पर चढ़ गई और आत्महत्या की धमकी देने लगी. पीड़ित वृद्ध महिला ने न्याय देने के लिए 50 हजार रु की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है. मौके पर दमकल विभाग और इलाका पुलिस पहुंची, महिला को रेस्क्यू कर दो घंटे बाद पेड़ से नीचे उतारा गया.

रेकमेंडेड वीडियो