Saurabh Murder Case : मेरठ के सौरभ हत्याकांड में कैब ड्राइवर ने भी अब कई सनसनीखेज खुलासे कर दिए हैं. हत्या के बाद मुस्कान और साहिल हिमाचल घूमने निकले थे, जहां कैब ड्राइवर अजब सिंह ने उन्हें अपनी गाड़ी में घुमाया. इस ड्राइवर के मुताबिक, दोनों के बर्ताव से बिल्कुल नहीं लगा कि वे किसी कत्ल को अंजाम देकर आए हैं. सफर के दौरान वे एक-दूसरे से ज्यादा बात नहीं कर रहे थे. लड़का काफी शराब पी रहा था,