)
Mirzapur Molesting Video: मिर्जापुर में एक सुनसान रास्ते पर लड़की के साथ बदतमीजी और छेड़खानी का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. वीडियो में तीन युवक एक लड़की के साथ अभद्रता करते नजर आ रहे थे. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी. सोमवार को मिर्जापुर पुलिस ने एनकाउंटर में सोहदे को पकड़ लिया.