Published: Nov 04, 2025, 11:27 PM IST|Updated: Nov 04, 2025, 11:27 PM IST
Kanpur Video: अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी आमने सामने आ गए. शहर के विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर बुलाई गई बैठक में अचानक राजनीतिक टकराव हो गया. मामला तब शुरू हुआ जब पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने विभागों में हो रहे कार्यों की पारदर्शिता पर सवाल उठाया. इस पर सांसद भोले सिंह ने बीच में ही टोक दिया. इसके बाद तीखी नोकझोंक शुरू हो गई.