Published: Nov 04, 2025, 03:54 PM IST|Updated: Nov 04, 2025, 03:54 PM IST
Ankit Mittal/Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पिटाई करने वाले अर्टिगा सवार आरोपियों को खाकी ने ऐसा सबक सिखाया है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. रविवार को आरोपियों ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बुरी तरह से लात-घूंसों से पीटा था.क्योंकि पुलिसकर्मी ने अर्टिगा सवारों को रॉन्ग साइड से आने के लिए रोका था.