Published: Sep 06, 2025, 12:00 AM IST|Updated: Sep 06, 2025, 12:00 AM IST
Noida Flood Alert: नोएडा में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. बाढ़ का पानी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के पांच हजार फार्म हाउस को डुबो दिया है. इतना ही बाढ़ का पानी 100 से ज्यादा गांवों में प्रवेश कर चुका है. गांव के लोगों को सुरक्षित जगहों पर निकाला जा रहा है. बाढ़ का खतरा बढ़ने से जिला प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल रहे हैं.