)
Ayodhya Ram Mandir: बीते गुरुवार यानी 5 जून को अयोध्या राम मंदिर में राम दरबार की भी स्थापना हो गई. इस मौके पर शुक्रवार को राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष और पूर्व आईएएस नृपेंद्र मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि राम मंदिर में अब तक कितना सोना लग चुका है. उन्होंने बताया कि राम मंदिर में अब तक 45 किलो सोने का इस्तेमाल किया गया है. इसकी कीमत टैक्स छोड़कर करीब 50 करोड़ रुपए है.