एक रुपये के बकाया बिजली बिल पर काटा स्कूल का कनेक्शन, लखनऊ के हजरतगंज का मामला

Lucknow Trending News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. मामला हजरतगंज इलाका स्थित बुलटर कॉलोनी के पास का है, जहां पर प्रिया स्कूल का कनेक्शन केवल इसलिए काट दिया गया क्योंकि उनके बिजली बिल का एक रुपया बकाया था. बाकायदा मैसेज के माध्यम से उनको बताया गया कि आपका ₹1 बिजली बिल बकाया होने की वजह से आपके स्कूल का कनेक्शन काटा जा रहा है.

रेकमेंडेड वीडियो