)
Tiger hunts python Video: लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व से एक टाइगर द्वारा अजगर के शिकार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टाइगर ने अजगर को जबड़े में जकड़ रखा है और सुरक्षित स्थान पर आगे की ओर ले जाता दिख रहा है. जंगल सफारी के लिए गए किसी पर्यटक ने इस पूरे वीडियो को अपने कैमरे में कैद किया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.