)
Samuhik Vivah video: उत्तर प्रदेश के रामपुर में महात्मा गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया. इसमें 2000 जोड़ों ने शादी ने रचाई. सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर और शहर विधायक आकाश सक्सेना इस समारोह में मुख्य अतिथि रहे. उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया.