Published: Sep 30, 2025, 10:45 AM IST|Updated: Sep 30, 2025, 10:45 AM IST
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने चार संदिग्धों (अकरम, सफी, तौहीद, कासिम ) को गिरफ्तार किया है. ये लोग हिंदू धर्मगुरुओं की टारगेट किलिंग की साजिश रच रहे थे. गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों ने ‘मुजाहिदीन आर्मी’ नामक संगठन बनाने की योजना बनाई थी, जिसका मकसद देश में शरिया कानून लागू करना और लोकतांत्रिक सरकार को अस्थिर करना था. चारों पाकिस्तान संगठन के संपर्क में थे.