Published: May 25, 2026, 10:18 AM IST|Updated: May 25, 2026, 10:18 AM IST
Ganga Dussehara: आज गंगा दशहरा है और भक्त आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. आज गंगा दशहरे के मौके पर गंगोत्री धाम में भक्ति का सैलाब उमड़ा हुआ है. मां भागीरथी के धरा अवतरण का पावन पर्व मनाया जा रहा है. मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण गूंजता रहा. श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. हर-हर गंगे के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है.