Published: Nov 02, 2025, 11:45 AM IST|Updated: Nov 02, 2025, 11:45 AM IST
Varanasi News: वाराणसी का दालमंडी बाजार पूर्वांचल का सबसे बड़ा थोक मंडी माना जाता है. यहां पर सरकार की तरफ से सड़क चौड़ीकरण अभियान सुगम मार्ग बनाने के लिए शुरू किया जा चुका है. इसी बीच वाराणसी नगर निगम ने दालमंडी के 151 भवन को नोटिस जारी किया है. इन भवनों पर भवनों पर करोड़ों का टैक्स बकाया है. अधिकारियों का कहना है कि 15 दिनों में अगर इन निर्माण को नहीं हटाया गया तो बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी.