)
सैय्यद शकील/आगरा: आगरा में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्री बस और चावल के तेल से भरे टैंकर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे में दो यात्री घायल हो गए, लेकिन वहां ग्रामीणों ने मौके का फायदा उठाकर टैंकर से तेल लूटना शुरु कर दिया. लोग बाल्टी, जग और लोटों में रिफाइंड तेल भर कर ले गए. हैरानी की बात यह है कि इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस भी यह सब देखती रही.