Published: Jun 03, 2026, 04:36 PM IST|Updated: Jun 03, 2026, 04:36 PM IST
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक शिव मंदिर के अंदर शिवलिंग और नंदी की मूर्ति को खंडित किये जाने की घटना सामने आई है. जैसे ही यह खबर फैली, आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे. गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है और एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया है.