Published: May 21, 2025, 10:45 PM IST|Updated: May 21, 2025, 10:45 PM IST
पारस गोयल/मेरठ: मेरठ के सरधना में स्थित एक निजी अस्पताल में वार्ड बॉय ने नर्स से छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की. वार्ड बॉय की यह गंदी हरकत मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. आरोप है कि युवक पहले भी महिला के साथ अश्लील हरकतें कर चुका है.