Vikas Dubey News Update: महाकाल के दरबार में पहुंचे गैंगस्टर विकास की ये मंशा नहीं हुई पूरी
Advertisement

Vikas Dubey News Update: महाकाल के दरबार में पहुंचे गैंगस्टर विकास की ये मंशा नहीं हुई पूरी

उज्जैन कलेक्टर ने इस बात का रहस्य भी उजागर किया कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे महाकाल मंदिर के दर्शन नहीं कर पाया था. उज्जैन पुलिस ने उससे पहले ही उसे दबोच लिया. 

महाकाल मंदिर के बाहर विकास दुबे

कानपुर (KANPUR) के बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद विकास दुबे ने पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस को चकमा देकर खूब पैंतरे मारे. आखिरकार वो यूपी की सीमा पार करके मध्य प्रदेश में पहुंच गया. यहां उसकी मंशा बाबा महाकाल के दर्शन की थी. लेकिन अफसोस उसे महाकाल के दर्शन नसीब नहीं हुए, उससे पहले ही उसका काल बनकर उज्जैन पुलिस विकास दुबे पर टूट पड़ी. 

उज्जैन कलेक्टर ने खोला दर्शन का रहस्य
उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने की पुष्टि की है कि महाकाल मंदिर परिसर से जो आरोपी पकड़ा गया है वो विकास दुबे ही है. विकास दुबे को महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा तो यहां उनके बीच हल्की-फुल्की झड़प भी हुई.  उज्जैन कलेक्टर ने इस बात का रहस्य भी उजागर किया कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे महाकाल मंदिर के दर्शन नहीं कर पाया था. उज्जैन पुलिस ने उससे पहले ही उसे दबोच लिया. 

Vikas Dubey Arrest: गैंगस्टर की गिरफ्तारी के बाद गरमाई राजनीति, अखिलेश ने पूछा, 'आत्मसमर्पण या गिरफ्तारी?'

विकास दुबे ने खुद चिल्लाकर बताई पहचान 
पुलिस की गिरफ्त में आए विकास दुबे ने वहां मौजूद मीडिया और अन्य लोगों के सामने खुद चिल्ला-चिल्लाकर अपनी पहचान बताई और कहा है कि 'मैं ही हूं विकास दुबे, कानपुर वाला'

WATCH LIVE TV

Trending news