यूपी का 'चांदनी चौक' कहलाता है लखनऊ का ये बाजार, 10 रुपये में भी मिल जाता है सामान!

Published by: Preeti Chauhan | May 30, 2026

अमीनाबाद बाजार

लखनऊ का अमीनाबाद बाजार एक ऐसा बाजार है, जहां आपको सब कुछ बहुत ही रियायती दाम में मिल जाता है. इस बाजार में महिला, पुरुष, बच्चे, बूढ़े और जवान सभी को अपनी जरूरत का सामान मिल जाता है.

Published by: Preeti Chauhan | May 30, 2026

मोहन मार्केट

इसी अमीनाबाद बाजार में मोहन मार्केट है. ये बाजार शादी के सस्ते लहंगों के लिए काफी मशहूर है. ज्वेलरी के लिए मशहूर बाजार गड़बड़झाला भी अमीनाबाद में ही है.यह बाजार लखनऊ के दूसरे बाजारों से करीब 80 फीसदी सस्ता है. यहां बॉलीवुड फैशन के ट्रेंडिंग कपड़े भी मिल जाते हैं.

Published by: Preeti Chauhan | May 30, 2026

10 रुपये से लेकर लाखों की शॉपिंग

अमीनाबाद बाजार की सबसे बड़ी खूबी है कि यहां 10 रुपये से लेकर लाखों रुपये तक का सामान मिल जाता है. दस हजार रुपये भी ले करके आएंगे, तो अपने पूरे परिवार की खरीदारी कर लेंगे. इस बाजार में दो लाख रुपये तक का सामान भी आपको 40 हजार में मिल जाएगा.

Published by: Preeti Chauhan | May 30, 2026

कर सकते हैं मोल भाव

यह इकलौता ऐसा लखनऊ का बाजार है, जहां पर मोल भाव आप जितना चाहें उतना करा सकते हैं. बाजार में कपड़े, जूते, चप्पल, सैंडल और शादी के लहंगे, सोना, चांदी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, घर को सजाने का सामान, कॉपी किताब, खाने पीने का सामान और बैग लोकल से लेकर ब्रांडेड तक उपलब्ध हैं.

Published by: Preeti Chauhan | May 30, 2026

नवाब ने बसाया बाजार

लखनऊ के मशहूर अमीनाबाद बाजार को नवाब अमीनुद्दौला ने बसाया था. अमीनुद्दौला नवाब वाजिद अली शाह के पिता अमजद अली शाह के प्रधानमंत्री थे. 1840 में यह बाजार बसाया गया था.

Published by: Preeti Chauhan | May 30, 2026

नवाबी पकवान

अमीनाबाद बाजार में कई अच्छे रेस्टोरेंट भी हैं, जिसमें नवाबी पकवान भी मिलते हैं. लोग यहां पर नवाबी व्यंजन का स्वाद चखने के लिए आते हैं.

Published by: Preeti Chauhan | May 30, 2026

कैसे पहुंचे अमीनाबाद मार्किट

अमीनाबाद बाजार जाने के लिए नक्खास या चौक का रास्ता भी ले सकते हैं. इसके अलावा कैसरबाग चौराहे से भी बाजार जा सकते हैं.

Published by: Preeti Chauhan | May 30, 2026

लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता की जिम्मेदारी हमारी नहीं है.एआई के काल्पनिक चित्रण का जी यूपीयूके हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.

Published by: Preeti Chauhan | May 30, 2026

VIEW ALL

Read Next Story