'नदियों की धरती' कहलाता है यूपी का ये जिला, हर कस्बे से गुजरती है नदी

Published by: Preeti Chauhan | May 24, 2026

यूपी के किस जिले में बहती है सबसे ज्यादा नदियां

उत्तर प्रदेश में कुल नदियों की बात करें, तो यहां करीब 30 नदियों का प्रवाह होता है. क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले से सबसे ज्यादा नदियां बहती है. आइए जानते हैं.

Published by: Preeti Chauhan | May 24, 2026

गंगा नदी के किनारे बसा

हम बात कर रहे हैं गाजीपुर की. गाज़ीपुर, गंगा नदी के किनारे बसा है. गाजीपुर से बहने वाली मुख्य नदियां गंगा, गोमती, गंगी, बेसन, मगई, भैसई, टोंस और कर्मनाशा हैं.

Published by: Preeti Chauhan | May 24, 2026

यहां कई सुंदर घाट हैं, जैसे महादेव घाट, दादरी घाट, कलेक्टर घाट, मस्सल घाट, चितनाथ घाट और पोस्टा घाट. गाज़ीपुर में पौहरी बाबा का एक मठ है.

Published by: Preeti Chauhan | May 24, 2026

गंगा नदी 90 किमी, गोमती 30 किमी, गंगी 50 किमी, बेसन 95 किमी, मगई 25 किमी, भैसई 30 किमी और टोंस नदी 20 किमी की यात्रा करती है. जिले में गंगा और गोमती उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की ओर बहती है.

Published by: Preeti Chauhan | May 24, 2026

गाजीपुर का इतिहास

गाज़ीपुर का प्राचीन नाम गाधिपुर था. इसे राजर्षि विश्‍वामित्र के पिता राजा गाधी ने बसाया था. गाज़ीपुर का इतिहास वैदिक काल से जुड़ा हुआ है. इस इलाके में कई संतों के आश्रम थे. गाज़ीपुर, सल्तनत काल और मुगल काल में एक प्रमुख शहर था.

Published by: Preeti Chauhan | May 24, 2026

इतिहासकारों के मुताबिक गाजीपुर का नाम सैय्यद मसूद गाजी के नाम पर रखा गया है. सैय्यद मसूद गाजी ने 1330 ईस्वी में इस शहर की स्थापना की थी. 1818 में एक अलग जिला गठित किया गया था. यहाँ की स्थानीय भाषा भोजपुरी एवं हिंदी है.

Published by: Preeti Chauhan | May 24, 2026

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता की जिम्मेदारी हमारी नहीं है.एआई के काल्पनिक चित्रण का जी यूपीयूके हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.

Published by: Preeti Chauhan | May 24, 2026

VIEW ALL

Read Next Story