उत्तर प्रदेश के बरेली शहर को उत्तराखंड का गेटवे ऑफ उत्तराखंड कहा जाता है. अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ किसी शांत और सुकूनभरी जगह घूम आने का मन बना रहे है तो आपके लिए बेस्ट है.
अगर आपका बजट कम है. लेकिन मन पहाड़ों की वादियों में खो जाने का है, तो बरेली से 200 किलोमीटर के दायरे में उत्तराखंड के ये 5 शहर आपके लिए परफेक्ट हैं. न ज्यादा खर्च, न लंबा सफर.
बरेली से यहां सड़क मार्ग से लगभग 7 से 8 घंटे का समय लगता है. आप बरेली से टनकपुर तक ट्रेन लेकर फिर टैक्सी से पिथौरागढ़ जा सकते हैं, जो किफायती विकल्प है. यहां की घाटियां, झरने और पहाड़ी दृश्य आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे.
नैनीताल जिले की एक शांत और सुंदर जगह है. यहां पहुंचने में लगभग 5–6 घंटे का समय लगता है. नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है, जहां से आप साझा टैक्सी लेकर मुक्तेश्वर पहुंच सकते हैं. यहां ₹341 रुपये से शुरू होने वाले बजट होटल मिल जाते हैं.
बरेली से करीब 145 किलोमीटर दूर स्थित कैंची धाम उन लोगों के लिए उत्तम स्थान है, जो प्रकृति के बीच शांति की तलाश में हैं. यहां के नीम करोली बाबा आश्रम में हर साल हजारों श्रद्धालु आते हैं.
बरेली और कसार देवी के बीच सड़क मार्ग से दूरी लगभग 190-196 किलोमीटर है. बरेली से काठगोदाम तक ट्रेन लें. काठगोदाम से कसार देवी तक टैक्सी लें.यह सबसे तेज़ विकल्प है. और इसमें लगभग 3 घंटे 45 मिनट का समय लगता है.
बरेली से सबसे लोकप्रिय और नजदीकी हिल स्टेशन है नैनीताल, जो लगभग 100 से 144 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां आप सिर्फ 3 से 4 घंटे में पहुंच सकते हैं.
लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता की जिम्मेदारी हमारी नहीं है.एआई के काल्पनिक चित्रण का जी यूपीयूके हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.