यूपी में है भारत की सबसे लंबी नदी; खेती के लिए वरदान, जहां से गुजरे मिट्टी कर दे सोना

Pradeep Kumar Raghav
Mar 13, 2026

यूपी की प्रमुख नदियां

हिमालय और प्रायद्वीपीय पठार के बीच यूपी में यमुना, गंगा, गोमती, घाघरा और रामगंगा जैसी कई प्रमुख नदियां बहती हैं. आइये जानते हैं यूपी की सबसे बड़ी और लंबी नदी कौन-सी है.

नदियों का महत्व

उत्तर प्रदेश का जितना महत्व देश में है उतना ही महत्व यहां बहने वाली नदियों का है. यूपी में बहने वाली नदियां कृषि और उद्योग धंधों के अलावा पीने के पानी की भी पूर्ति करती हैं.

सबसे लंबी नदी

यूपी की सबसे लंबी नदी गंगा है जो प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में सबसे लंबी नदी है. इसकी लंबाई लगभग 2,525 किलोमीटर (1,569 मील) है.

कितने राज्यों में गंगा

गंगा गंगोत्री ग्लेशियर से निकलकर भारत के कई राज्यों (उत्तराखंड, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल) से बहती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है.

यूपी में गंगा का सफर

कुल 2525 किलोमीटर का सफर तय करने वाली गंगा यूपी में 1450 किलोमीटर बहती है. भारत के लिए यह केवल नदी नहीं जीवन धारा है.

खेती के लिए वरदान

गंगा यमुना के साथ मिलकर दोआब बनाती है. इसके आसपास के इलाकों में जलोढ़ मिट्टी पाई जाती है जो धान, गेहूं और अन्य फसलों की खेती के लिए बहुत उपजाऊ है.

यूपी में कहां से एंट्री

गंगा यूपी में बिजनौर से दाखिल होती है. फर्रूखाबाद, कन्नोज, और कानपुर जैसे शहरों से बहते हुए प्रयागराज में यमुना से मिल जाती है. यूपी में इसका अंतिम जिला गाजीपुर है.

धार्मिक मान्यता

उत्तर प्रदेश में गंगा सिर्फ एक नदी नहीं बल्कि देवी की तरह पूजी जाती है. यह हिंदू धर्म की सबसे पवित्र नदी है जिसे मोक्षदायनी भी कहा जाता है.

Disclaimer

लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता का दावा या पुष्टि ज़ी यूपी/यूके नहीं करता.

VIEW ALL

Read Next Story