LPG Gas Cylinder Price Today 7 June 2026: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता ही रहा है. जिसकी वजह से भारत समेत कई देशों में एलपीजी और पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर चिंता बढ़ गई है. हालांकि, भारत सरकार ने साफ कहा है कि घरेलू गैस की सप्लाई को लेकर किसी भी तरह की कमी नहीं है. देश की जनता से भारत सरकार ने अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें. इस बीच एलपीजी 29 रुपये महंगा हो गया है.
आज कितनी है कीमत?
रसोई घर में उपयोग होने वाले LPG सिलेंडरों की कीमत अब उत्तराखंड में बढ़ कर ₹962 से लेकर ₹978 के बीच है. अलग-अलग शहरों में परिवहन शुल्क के कारण मामूली अंतर हो सकता है. इससे पहले एक जून को 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतें बढ़ाई गई थीं. आज यानी 7 जून को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है. यहां 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत (Commercial Cylinder Price) ₹3,100 से ₹3,200 के बीच है.
देहरादून समेत राज्य के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग ट्रांसपोर्टेशन और स्थानीय टैक्स के आधार पर ये दरें लागू हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि उत्तराखंड में कहां-कितने रुपये में LPG सिलेंडर मिल रहा है?
आपके शहर में गैस सिलेंडर का दाम
उत्तराखंड में 7 जून 2026 को लागू कीमतों के अनुसार, देहरादून में LPG सिलेंडर ₹961.00 और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹3,166.50 का मिल रहा है. इसके अलावा हरिद्वार में ₹961.00 और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹3,166.50, नैनीताल में ₹962.00 और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹3,181.00, चमोली में ₹977.50 और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹3,191.50, उत्तरकाशी में ₹977.50 और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹3,196.50, रुद्रप्रयाग में ₹977.50 और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹3,191.50, पिथौरागढ़ में ₹979.50 और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹3,206.50, बागेश्वर में ₹979.50 और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹3,206.50, अल्मोड़ा में ₹979.50 और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹3,206.50, उधम सिंह नगर में ₹971.00 और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹3,192.50 है.
अभी गैस सिलेंडर के दाम क्यों बढ़े?
वैसे तो सरकारी तेल कंपनियों महीने की पहली तारीख या 15 तारीख को एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price) की कीमतों में बदलाव करती हैं, लेकिन हाल के दिनों में इन कंपनियों ने महीने की 7 तारीख को भी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है. इससे पहले 7 मार्च को भी घरेलू सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये का इजाफा हुआ था. अब कंपनी ने 7 जून को 29 रुपये का इजाफा कर दिया है.
क्या कह रहे हैं अधिकारी?
इस मामले पर देश में गैस सिलेंडर बेचने की वाली सबसे बड़ी कंपनी के अधिकारी का कहना है कि गैस सिलेंडरों के दाम में बढ़ोतरी आवश्यक था, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी के दाम ( LPG Price ) बढ़े हैं और घरेलू बाजार में इसे कम कीमत पर बेचा जा रहा है. इसलिए सरकारी तेल कंपनियां सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस की बिक्री पर लगातार बड़े नुकसान झेल रही हैं.
कृपया ध्यान दें
ये कीमतें अनुमानित हैं और वास्तविक बाजार मूल्य में भिन्नता हो सकती है. यहां ये भी ध्यान रखना होगा कि ये महज अनुमान है, जो सही या गलत दोनों साबित हो सकते हैं. यह जानकारी 7 जून 2026 को अपडेट की गई थी, इसलिए कीमतें थोड़ी भिन्न हो सकती हैं.