Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट लेते हुए खतरनाक रुख अपना लिया है. आइये जानते हैं 1 मई शुक्रवार और आने वाले कुछ दिनों के लिए मौसम विभाग ने क्या अलर्ट जारी किया है.
)
मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, मसूरी, चकराता, केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसे पहाड़ी और धार्मिक इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है. इसके साथ 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है.
)
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस के बीच तापमान ऊंचा बना हुआ है. देहरादून में अधिकतम तापमान करीब 35–37°C तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे यह इस समय सबसे गर्म क्षेत्रों में बना हुआ है. गुरुवार को उत्तराखंड का रूड़की 35.5 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा. इसके साथ ही यहां अगले चार दिन बादल और बारिश का माहौल बना रहने का अलर्ट भी जारी हुआ है.
)
पहाड़ी जिले चमोली में तापमान काफी नीचे है, जहां अधिकतम लगभग 29°C और न्यूनतम करीब 14–17°C दर्ज किया जा रहा है, जो राज्य का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है. मौसम विभाग का अनुमान है कि चमोली में अगले 3 मई से अगले तीन दिन बादल और बारिश और बर्फबारी का दौर रहेगा.
)
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कई दिनों तक मौसम अस्थिर बना रहेगा. कहीं आंशिक बादल, तो कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी. पहाड़ी जिलों में विशेष रूप से 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और तूफानी गतिविधियां जारी रहने की संभावना है.
)
चारधाम यात्रा मार्गों और पहाड़ी सड़कों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें। पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से भी बचने की सलाह दी गई है.
)
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से उत्तराखंड में यह बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे गर्मी के बीच अचानक तूफानी हालात बन रहे हैं. कुल मिलाकर उत्तराखंड में अगले 4–5 दिन मौसम का मिजाज बेहद बदलता रहेगा. कहीं राहत, तो कहीं खतरा की आशंका है. ऐसे में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है.
)
लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता का दावा या पुष्टि ज़ी यूपी/यूके नहीं करता.