भारत: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गोबर से बने 'वैदिक पेंट' को किया लॉन्च
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार (17 दिसंबर, 2020) को गाय के गोबर से बने 'वैदिक पेंट' की शुरुआत की। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पेंट डिस्टेंपर और इमल्शन रूपों में आएगा और केवल चार घंटों में सूख जाएगा।