Advertisement
trendingNow1489516

VHP के पूर्व अध्यक्ष डालमिया का 91 साल की उम्र में निधन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट के तहत श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से जुड़े सभी मंदिरों का प्रबंधन संभालने वाले श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने दी. डालमिया इस ट्रस्ट के लंबे समय तक मैनेजिंग ट्रस्टी रहे हैं. 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

मथुरा : रामजन्म भूमि आन्दोलन के प्रमुख नेताओं में से एक, विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में वरिष्ठ सलाहकार विष्णुहरि डालमिया का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया. वह 91 वर्ष के थे. यह जानकारी श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट के तहत श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से जुड़े सभी मंदिरों का प्रबंधन संभालने वाले श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने दी. डालमिया इस ट्रस्ट के लंबे समय तक मैनेजिंग ट्रस्टी रहे हैं. 

शर्मा ने फोन पर बताया, ‘‘डालमिया को 22 दिसम्बर की सुबह अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गंभीर हालत की वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया. अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, उन्हें ऑक्सीजन की कमी हो जाने के कारण फेफड़ों से कफ निकालने में अक्षमता जैसी गंभीर समस्याएं थीं.’ 

शर्मा ने बताया, ‘‘14 जनवरी को उनकी इच्छानुसार उन्हें उनके गोल्फ लिंक रोड स्थित आवास पर ले आया गया. चिकित्सकों ने वहीं पर आइसीयू स्थापित कर उनका इलाज किया. किंतु, आज सुबह श्वसन संबंधी दिक्कतों के चलते प्रातः नौ बज कर करीब 38 मिनट पर उनका निधन हो गया.’’ 

Add Zee News as a Preferred Source

91 वर्षीय विष्णुहरि डालमिया अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विहिप द्वारा 90 के दशक में चलाए गए राम मंदिर आन्दोलन के अगुआ नेता थे. 6 दिसम्बर 1992 को बाबरी ढांचा ढहाए जाने के बाद सरकारी पक्ष की ओर से दर्ज कराए गए मामले में उन्हें भी सह-अभियुक्त बनाया गया था.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news