वीके सिंह सऊदी अरब रवाना, आर्थिक संकट में हैं भारतीय कामगार
Advertisement

वीके सिंह सऊदी अरब रवाना, आर्थिक संकट में हैं भारतीय कामगार

सऊदी अरब में नौकरियां चले जाने के बाद गंभीर आर्थिक संकट से हजारों भारतीय कामगारों के जूझने के बीच विदेश राज्यमंत्री वी के सिंह स्थिति का जायजा लेने और स्वदेश लौटने को इच्छुक लोगों को वापस लाने के तौर तरीकों को अंतिम रूप देने के लिए आज रात खाडी देश रवाना हुए।

वीके सिंह सऊदी अरब रवाना, आर्थिक संकट में हैं भारतीय कामगार

नई दिल्ली : सऊदी अरब में नौकरियां चले जाने के बाद गंभीर आर्थिक संकट से हजारों भारतीय कामगारों के जूझने के बीच विदेश राज्यमंत्री वी के सिंह स्थिति का जायजा लेने और स्वदेश लौटने को इच्छुक लोगों को वापस लाने के तौर तरीकों को अंतिम रूप देने के लिए आज रात खाडी देश रवाना हुए।

सिंह की यात्रा से पहले वहां भारतीय दूतावास ने नियोक्ताओं द्वारा छंटनी कर दिए भारतीय कामगारों का विवरण जुटाने की पहल शुरू की है।

फिलहाल, कुल 7,700 प्रभावित भारतीय कामगार 20 शिविरों में रह रहे हैं। दूतावास सऊदी अरब के विभिन्न हिस्सों में रह रहे अन्य भारतीय कामगारों के बारे में विवरण जुटा रहा है।

सिंह मंगलवार रात दुबई के रास्ते जेद्दाह के लिए रवाना हुए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि जमीनी स्तर पर उनका आकलन आगे की कार्रवाई तय करेगा।

कच्चे तेल की कीमतें घटने और सऊदी अरब की सरकार द्वारा खर्चे में कटौती करने के कारण इस खाड़ी देश की अर्थव्यवस्था मंदी का शिकार हो गई है जिससे हजारों भारतीयों की नौकरी चली गई है। भोजन खरीदने में असमर्थ लोगों को भारतीय मिशन ने भोजन उपलब्ध करवाया है।

आज इससे पहले, खाड़ी देशों से जुड़े मामलों को देखने वाले सिंह के मंत्रिमंडल सहयोगी एम जे अकबर ने भारत में सऊदी अरब के राजदूत सउद बिन मोहम्मद अल साती से मुलाकात कर बेरोजगार भारतीयों की स्थिति पर चर्चा की।

अकबर ने ट्वीट किया, ‘भारत में सऊदी के राजदूत डॉ. सउद बिन मोहम्मद अल साती से सभी द्विपक्षीय मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। भारतीय कामगारों समेत सभी मुद्दों को सुलझाने की दिशा में सऊदी सरकार की ओर से आश्वासन और सहयोग मिलने पर मुझे प्रसन्नता है।’ 

Trending news