Weather Latest Update: मौसम विभाग ने कई जगहों पर ठंड को लेकर लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा है. राजधानी दिल्ली में भी धुंध रहने वाली है. वहीं पहाड़ों में बर्फबारी का दौर जारी है.
Trending Photos
)
Weather Update: भारत के कई राज्यों में जहां इन दिनों ठंड से हालत है तो वहीं कई जगहों पर शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया है. बताया जा रहा है कि 13 दिसंबर 2025 से अगले 3 दिनों तक यूपी-बिहार और झारखंड में ठंडक बढ़ने वाली है. इसको लेकर पूर्वी भारत के 13 शहरों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. सुबह के समय यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार 13 दिसंबर 2025 को राजधानी दिल्ली में काले बादल छाए रह सकते हैं. इसके अलावा उत्तराखंड के देहरादून, मनाली और शिमला में भी काले बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली और उत्तराखंड के चमोली और नैनीताल में भी घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. बिहार के पूर्णिया, पटना, गया और भागलपुर में भी कोहरा छाए रहने की संभावना है.
भारत की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार 12 दिसंबर 2025 से शनिवार 13 दिसंबर 2025 तक हल्की धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान सुबह के समय हल्की ठंडी देखी जा सकती है. शनिवार 13 दिसंबर 2025 को यहां आसमान में काले बादल छाए रहने की संभावना है. यूपी में भी मौसम विभाग ने अयोध्या, अमेठी, कुशीनगर और बरेली में शुक्रवार 12 दिसंबर 2025 को बादलों की आवाजाही रहने की संभावना जताई है.
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में इन दिनों काफी ठंड पड़ रही है. बर्फबारी के चलते यहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उत्तराखंड में भी 12 दिसंबर 2025 को मौसम बिगड़ने की संभावना है. रुद्रप्रयाग, मसूरी और नैनीताल में भी तापमान में भारी गिरावट देखी गई है. चमोली में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है. कश्मीर की बात करें तो यहां 13-15 दिसंबर 2025 के बीच ईऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है.