Advertisement
trendingNow13033883

Weather Update: भीषण सर्दी के साथ अब बारिश की एंट्री, इन 4 राज्यों में बरसेंगे मेघ, यहां ठंडी हवाएं उड़ाएगी नींद

Weather Update: भीषण सर्दी के साथ अब बारिश का एंट्री, इन 4 राज्यों में बरसेंगे मेघ, यहां ठंडी हवाएं उड़ाएगी नींद  

Weather Update: भीषण सर्दी के साथ अब बारिश की एंट्री, इन 4 राज्यों में बरसेंगे मेघ, यहां ठंडी हवाएं उड़ाएगी नींद

Weather Update: एक तरफ जहां देशभर में ठंडी जारी है तो वहीं कई राज्यों में झमाझम बारिश का खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. बता दें कि 9 दिसंबर 2025 को 4 राज्यों में बारिश की संभावना बन रही है. इसके अलावा उत्तर और पूर्वी भारत में भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. मछुआरों को बारिश वाले इलाकों में न जाने की सलाह भी दी गई है. चलिए जानते हैं मौसम का हाल. 

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार 9 दिसंबर 2025 को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में काले बादल छाए रहने वाले हैं, जिसके चलते अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना है. वहीं पुडुचेरी और तमिलनाडु में 11 दिसंबर 2025 तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसको लेकर मछुआरों से भी सावधान रहने के लिए कहा गया है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर बंगाल के कई जिलों में भी कोहरा दिखने की संभावना है.    

ये भी पढ़ें-  यै कैसी ट्रेन! साइकिल से भी कम है स्पीड, 5 घंटे में पूरा करती है 46 किलोमीटर का सफर; फिर भी बैठने दूर-दूर से आते हैं लोग    

Add Zee News as a Preferred Source

शीतलहर की चपेट में आएंगे ये शहर 

मौसम विभाग ने बढ़ती ठंड को देखते हुए झारखंड में रांची-जमशेदपुर, बिहार में पटना, पूर्णिया, किशनगंज और उत्तर प्रदेश में आगरा, प्रयागराज, कानपुर और राजधानी लखनऊ में सुबह शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में सुबह के समय यात्रा करने वाले लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है. जो लोग घर से बाहर निकलेंगे वे गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर जाएं. दिल्ली में भी शीतलहर देखने को मिल सकती है.  

ये भी पढ़ें- सामान्य स्थिति में लौट रहा इंडिगो क्राइसिस? एयरलाइन ने 9000 यात्रियों के लौटाए बैग; 569.65 करोड़ का दिया रिफंड  

पहाड़ों में बिगड़ा मौसम

पहाड़ों में भी इन दिनों सर्दी और बर्फबारी के कारण मौसम में काफी ठंडक बनी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर और मंडी में 9 दिसंबर 2025 को घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है. हफ्ते के बाकी दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है. उत्तराखंड की बात करें तो यहां 9 दिसंबर 2025 को बर्फीली हवा चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मसूरी और नैनीताल के तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा सकती है. 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति ...और पढ़ें

TAGS

Trending news