Weather Alert: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग ने बताया कि इस सप्ताह देश के कई राज्यों में कड़ाकी की सर्दी के बीच हल्की बारिश होने की प्रबल संभावना है.
Trending Photos
)
Weather Alert: जनवरी का महीना अब समाप्त होने को है. पूरे उत्तर भारत में इस समय शीतलहर का कहर जारी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से सैलानियों के मन में उत्साह है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि आने वाले दो दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. विभाग के अनुसार, देश के अलग-अलग राज्यों में इस दौरान मौसम का बदलता मिजाज नजर आने वाला है.
आईएमडी के अनुसार, अफागानिस्तान और उससे सटे पाकिस्तान क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभाना है, जो एक चक्रवाती प्रवाह का रूस ले सकता है. इस स्थिति में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, यूपी के कुछ हिस्सों और हरियाणा में 19 और 20 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 19 से 21 जनवरी के बीच पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, 22 से 24 जनवरी के बीच काफी बड़े इलाके में बारिश और बर्फबारी देखने की संभावना है. इसके अलावा 19, 21 और 22 जनवरी को उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले 4 दिनों तक देश के बड़े 13 शहरों में पारा और गिरने की संभावना है. विभाग का कहना है कि यूपी के अयोध्या, आगरा, अलीगढ़ में पारा गिरेगा और लोगों को कंपकंपा देने वाली ठंड का एहसास होगा. इसके अलावा पंजाब के गुरदासपुर, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, कपूरथला और बठिंडा में शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है.
यह भी पढ़ें: नागास्त्र ड्रोन से पिनाका मिसाइल तक, भारत के स्वदेशी हथियार बने दुश्मनों के लिए काल
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान दिल्ली में अधितम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
इसके अलावा यूपी की बात करें, तो यहां पर सोमवार को 10 से अधिक जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, 22 से 24 जनवरी के बीच कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभाना है. बिहार में भी इस हफ्ते ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है. राज्य के कई जिलों में शीतलहर का यही दौर देखने को मिल सकता है. आईएमडी के अनुसार, राजस्थान में फिलहास मौसम सामान्य ही रहेगा. वहीं, बिकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरु और झुंझूनूं में हल्की बारिश की देखने को मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: क्या दंगारोपी उमर खालिद को जमानत मिलनी चाहिए? जस्टिस चंद्रचूड़ ने दिया ऐसा जवाब, जिसने बहस छेड़ दी