पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की पार्टी BJP ममता बनर्जी की TMC को कड़ी टक्कर दे रही हैं. हालांकि ममता के पास सत्ता बरकरार रहने के आसार हैं जबकि असम में दोबारा कमल खिलता नजर आ रहा है. एबीपी न्यूज-सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक तमिलनाडु में एमके स्टालिन की अगुवाई वाली डीएमके भारी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी.
Trending Photos
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में आज आखिरी चरण का मतदान खत्म हो गया. 2 मई को पश्चिम बंगाल समेत असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में वोटों की गिनती होगी. इन 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी? हम आपको 5 प्रदेशों के नतीजों का महा EXIT POLL बता रहे हैं.
पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की पार्टी BJP ममता बनर्जी की TMC को कड़ी टक्कर दे रही हैं. हालांकि उनके पास सत्ता बरकरार रहने के आसार हैं जबकि तमिलनाडु में एमके स्टालिन की अगुवाई वाली डीएमके भारी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी. एबीपी न्यूज-सी वोटर एग्जिट पोल के सर्वे में इसका नतीजा सामने आया है. वहीं पुदुचेरी में एनडीए की जीत हो रही है. असम में एनडीए को कांटे की टक्कर का सामना करना पड़ रहा है जबकि तमिलनाडु में उसको हार का सामना करना पड़ रहा है.
Exit Poll | BJP | TMC | Cong | Others |
आज तक- Axis | 115 | 158 | 19 | 00 |
इंडिया TV | 183 | 76 | 09 | 00 |
Republic-CNX | 143 | 133 | 16 | 00 |
TV9 | 130 | 147 | 21 | 00 |
Maha Exit Poll | 143 | 129 | 17 | 00 |
चार न्यूज चैनल्स के एग्जिट पोल्स में BJP ममता बनर्जी की TMC को कड़ी टक्कर दे रही है. हालांकि ये फिलहाल एक अनुमान है, असली नतीजे 2 मई को आएंगे. आपको बता दें कि साल 2016 में पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने 294 सीटों में से 211 सीटों पर जीत हासिल की थी और कांग्रेस ने 76 सीटों पर कब्जा किया था. भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 3 सीटों पर जीत मिली थी. इसके अलावा 4 सीटों पर अन्य ने अपनी जीत हासिल की थी. लेकिन इस साल पिक्चर अलग है. चुनाव प्रचारों में मोदी लहर साफ देखने को मिली.
Exit Poll | BJP+ | Cong+ | Others |
आज तक-Axis | 80 | 45 | 2 |
न्यूज 24 Chanakya | 70 | 56 | 0 |
abp-C Voter | 54 | 59 | 3 |
Republic CNX | 79 | 54 | 2 |
Maha Exit Poll | 73 | 51 | 2 |
आज तक एक्सिस, चानक्या और रिपब्लिक सीएनएक्स के एग्जिट पोल्स के मुताबिक असम में दोबारा कमल खिलेगा. जबकि abp-सी वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है. वहीं Zee News के महा एग्जिट पोल की मानें तो असम में BJP सरकार बनाती दिखाई दे रही है.
साल 2016 के चुनावी नतीजों की बात करें तो असम में 126 सीटें हैं और यहां पिछले चुनाव में बीजेपी नीत एनडीए ने 86 सीटें जीती थीं और कांग्रेस नीत यूपीए ने 26 सीटों पर कब्जा जमाया था. एआईयूडीएफ ने 13 सीटों पर जीत हासिल की थी.
Exit Poll | AIADMK+ | DMK+ | Others |
आज तक-Axis | 46 | 185 | 3 |
abp-C voter | 57 | 175 | 2 |
न्यूज 24 Chanakya | 64 | 166 | 4 |
Republic CNX | 63 | 165 | 6 |
Maha Exit Poll | 57 | 173 | 4 |
तमिलनाडु की बात करें तो इस राज्य में DMK पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है. चार चौनलों के एग्जिट पोल्स DMK को पूर्ण बहुमत दे रहे हैं. जबकि AIADMK 50 से 60 सीटों के बीच सिमटती नजर आ रही है.
Exit Poll | LDF | UDF | Others |
आज तक- Axis | 112 | 28 | 0 |
abp C-Voter | 74 | 65 | 2 |
न्यूज 24- Chanakya | 102 | 35 | 3 |
Republic-CNX | 76 | 61 | 3 |
Maha Exit Poll | 91 | 47 | 2 |
केरल की बात करें तो यहां पर आंकड़े मिले जुले हैं. चार में से दो चैनल LDF को 100 प्लस सीटें दे रहे हैं जबकि दो चैनलों ने LDF के लिए 74-75 सीटों का अनुमान लगाया है. महा एग्जिट पोल की बात करें तो केरल में LDF सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रही है.
Exit Poll | Cong+ | BJP+ | Others |
आज तक-Axis | 6-10 | 20-24 | 0-1 |
abp C-Voter | 6-10 | 19-23 | 1-2 |
Republic-CNX | 11-13 | 16-20 | 0-0 |
तीन चैनलों के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक इस केंद्र शासित प्रदेश में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगता नजर आ रहा है. आंकड़ों के मुताबिक यहां बीजेपी सरकार बना रही है.
LIVE TV