Advertisement
trendingNow13030767

DNA: 'गीता' और 'गांधी' में भारत-रूस की दोस्ती का सार, जानिए पुतिन की यात्रा से दोनों देशों ने क्या पाया

Putin India visit 2025 News: रूस के राष्ट्रपति भारत का दौरा पूरा कर अब अपने देश वापस लौट चुके हैं. लेकिन इस यात्रा में वे दोनों देशों की दोस्ती को जिस तरह गाढ़ा कर गए, वह अभूतपूर्व है.

DNA: 'गीता' और 'गांधी' में भारत-रूस की दोस्ती का सार, जानिए पुतिन की यात्रा से दोनों देशों ने क्या पाया

What India and Russia gain from Putin visit: भारत का दो दिवसीय दौरा सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद पुतिन अपने मुल्क रूस वापस लौट चुके हैं. भारत के सबसे भरोसेमंद दोस्त रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत में कदम रखने के बाद से पूरी दुनिया की नजर उन पर टिकी रही. भारत रूस के 23वें शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली आए पुतिन की ये यात्रा ऐसे वक्त में हुई जब रूस-यूक्रेन वॉर खत्म करने को लेकर कोशिशें सबसे ज्यादा तेज हैं.

जब रूस पर दबाव बढ़ाने के लिए कई शक्तियां भारत और रूस की दोस्ती में दरार डालने की कोशिश कर रही हैं. तब भारत और रूस ने 21 बड़े समझौते किए. 2030 तक के सहयोग का रोडमैप दुनिया के सामने रखा और महाशक्तियों को ठीक से समझा दिया. ये दोस्ती किसी दबाव में टूटेगी नहीं बल्कि समय के साथ और मजबूत होगी.

पुतिन की 2 पावरफुल तस्वीरों की चर्चा

Add Zee News as a Preferred Source

इस दौरान भारत में पुतिन की दो पावरफुल तस्वीरों की चर्चा दुनिया भर में हो रही हैं.पहली तस्वीर प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रपति पुतिन को गीता की प्रति भेंट करने की है. दूसरी तस्वीर राष्ट्रपति पुतिन की भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट के दौरे की है. आपको भी गीता, गांधी और पुतिन के संदेश को समझना चाहिए और जानना चाहिए किस तरह गीता और गांधी के दर्शन में दुनिया में आगे होने वाली कुछ बड़ी घटनाओं रूस यूक्रेन वॉर का भविष्य और भारत-रूस संबंधों की दिशा छिपी हुई है. 

हम आपके लिए गीता, गांधी और भारत से दुनिया को दिए गए संदेश के कनेक्शन का विश्लेषण करेंगे. लेकिन सबसे पहले आपको जानना चाहिए.आज रूस और भारत के बीच कौन कौन से बड़े समझौते हुए हैं. जो आने वाले दिनों में भारत और रूस के डेढ़ अरब से ज्यादा लोगों पर असर डालने वाले हैं.

भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 24 घंटे में 3 बार मुलाकात की है. दोनों नेताओं ने साथ में प्राइवेट डिनर द्विपक्षीय बातचीत और जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के अलावा इंडिया-रूस बिजनेस फोरम की बैठक को भी संबोधित किया. हालांकि इस दौरान दोनों देशों के बीच भी किसी बड़े डिफेंस डील का ऐलान नहीं किया गया. 

21 बड़े समझौतों का हुआ ऐलान

इससे पहले कई रिपोर्ट्स में भारत-रूस के बीच किसी लड़ाकू विमान या बड़े रक्षा सौदा होने की बात कही जा रही थी. माना जा रहा है..रूस और भारत इस डिफेंस डील का एलान कुछ वक्त बाद कर सकते हैं. लेकिन दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाने वाले 21 समझौतों का एलान किया.जिसका मकसद भारत-रूस व्यापार को बढ़ाना है.

भारत और रूस के बीच 2030 तक के लिए Economic Cooperation Program  पर सहमति बनी है. भारत और रूस ने तय किया है कि अगले 5–6 वर्षों में वे एक तय योजना के तहत व्यापार बढ़ाएंगे. उद्योगों में सहयोग बढ़ाएंगे. नई आर्थिक परियोजनाएँ शुरू करेंगे. यानी दोनों देशों के रिश्ते लंबे समय तक स्थिर और मजबूत रखने की योजना पक्की कर ली गई है.

भारत यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के साथ FTA को जल्दी पूरा करने की कोशिश हो रही है. इसका मतलब भारत रूस और उसके पड़ोसी देशों के ग्रुप के साथ मुक्त व्यापार समझौता करने की कोशिश तेज करेगा. FTA होने पर कई चीज़ें सस्ती हो जाएंगी.

देश में बढ़ेंगी फैक्ट्रियां, मिलेगा रोजगार

भारत और रूस ने कृषि और उर्वरक निर्माण में करीबी सहयोग का समझौता किया है. यूरिया उत्पादन पर संयुक्त पहल पर समझौता हुआ है. इससे भारत में किसानों को खाद सस्ती और समय पर मिलेगी. भारत खाद के लिए दूसरे देशों पर कम निर्भर होगा क्योंकि घरेलू उत्पादन बढ़ेगा.

भारत और रूस मिलकर जहाजों का निर्माण तेज करेंगे. इससे Make in India को बड़ा फायदा मिलेगा. इससे भारत में फैक्ट्रियाँ बढ़ेंगी,जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा. भारतीय कामगारों को नई स्किल्स मिलेंगी और भारत की समुद्री ताकत बढ़ेगी.

भारत ने रूसी नागरिकों के लिए 30 दिन का e-tourist visa और समूह में पर्यटन करने वालों के लिए वीज़ा बिल्कुल फ्री करने का एलान किया है. इससे रूस से भारत आने वाले लोगों को आसानी होगी. दोनों देशों के लोग एक-दूसरे की संस्कृति जानेंगे.

रेयर अर्थ मटीरियल ढूंढेंगे भारत-चीन

भारत और रूस के बीच सिविल न्यूक्लियर एनर्जी में पुराना सहयोग जारी रखने का समझौता हुआ है. यानी भारत और रूस पहले से जो परमाणु बिजली के प्रोजेक्ट चला रहे हैं. वे आगे भी जारी रहेंगे. कुछ नए प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे. इससे भारत को सस्ती बिजली मिलेगी और देश की ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी.

इसके अलावा भारत और रूस के बीच क्रिटिकल मिनरल में साझेदारी का समझौता भी हुआ है..जिससे रेयर अर्थ की सप्लाई चेन सुरक्षित होगी यानि दुनिया लिथियम और कोबाल्ट जैसे जिन खास और दुर्लभ खनिजों पर निर्भर है. जिनकी सप्लाई पर फिलहाल चीन का काफी नियंत्रण है. भारत और रूस मिलकर इन खनिजों को खोजेंगे. इन्हें निकालेंगे और साझा सप्लाई चेन बनाएंगे. इससे भारत को बैटरी, मोबाइल, EV, सौर ऊर्जा के लिए जरूरी खनिज आसानी से मिलेंगे.

इन व्यापारिक समझौतों के अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने आज पहलगाम हमले का भी जिक्र किया और भारत-रूस को आतंक के खिलाफ मजबूत साझेदार भी बताया. इसके अलावा पीएम मोदी ने भारत और रूस की दोस्ती की तुलना आसमान में हमेशा चमकने वाले सितारे से की.

100 अरब डॉलर तक बढ़ाएंगे कारोबार

आज आपको भारत और रूस के समझौतों पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बड़ी बातों के बारे में भी जानना चाहिए. पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि भारत को फ्यूल सप्लाई बिना रोक-टोक जारी हेगी. .यानी सीधा संदेश अमेरिका को दिया गया. उसके प्रतिबंधों का कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला.

पुतिन ने कहा रूस-भारत मिलकर भारत में सबसे बड़ा न्यूक्लियर पावर प्लांट बना रहे हैं. इसका मतलब उर्जा सहयोग दूसरे क्षेत्रों में भी जारी है

पुतिन ने कहा भारत-रूस के बीच 60 अरब डॉलर का व्यापार हो रहा है जिसे 100 अरब डॉलर करने का टारगेट है. यानि भारत और रूस के बीच व्यापार को दुनिया और बढ़ता देखेगी. 

दोनों नेताओं ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश

इंडिया-रूस बिजनेस फोरम में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी साफ कर दिया उनकी टीम सिर्फ तेल और गैस पर बात करने या सौदे करने के लिए भारत नहीं आई है. रूस, भारत के साथ हर क्षेत्र में रिश्ते और व्यापार बढ़ाना चाहता है.

पुतिन ने नए अंतरराष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट रूट का​ भी जिक्र किया जिससे बेलारूस से सामान सीधे हिंद महासागर पहुंचेगा. यानि यूरोप तक भारत की पहुंच और आसान होगी.

यानि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने मिलकर भारत और रूस के ​व्यापार को कई गुना बढ़ाने की पूरी तैयारी कर ली है. इसी के साथ इन दोनों नेताओं ने दिल्ली से कई ग्लोबल संदेश भी दिए. इसके लिए गीता और गांधी को प्रतीकों के तौर पर इस्तेमाल किया गया.

पुतिन ने राजकपूर की फिल्म का किया जिक्र

गीता और गांधी के सार का विश्लेषण करने से पहले आज आपको दोनों देशों के बीच की दोस्ती पर पुतिन की नई बात जाननी चाहिए. आज पुतिन ने भारत और रूस की दोस्ती की कड़ी रहे महान फिल्मकार राज कपूर को भी याद किया. आज पुतिन ने भारत में राज कपूर का जिक्र करते हुए क्या कहा आपको ये भी सुनना चाहिए. 

1950 के दशक में राज कपूर की फ़िल्म ‘आवारा’ सोवियत संघ में रिलीज़ हुई थी और पूरी पीढ़ी का सांस्कृतिक अनुभव बन गई. जिसका जिक्र आज पुतिन ने भी किया. राज कपूर की फिल्म का गाना- आवारा हूँ. रूस में आज भी गाया जाता है.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Devinder Kumar

अमर उजाला, नवभारत टाइम्स और जी न्यूज चैनल में काम कर चुके हैं. अब जी न्यूज नेशनल हिंदी वेबसाइट में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और जियो पॉलिटिकल मामलों पर गहरी पकड़ हैं....और पढ़ें

TAGS

Trending news