Advertisement
trendingNow13072456

पश्चिम बंगाल में दो क्रिकेट क्लबों के बीच क्या हुआ? मैच के दौरान चलने चलीं गोलियां

West Bengal Asansol News: पुलिस के मुताबिक झड़प के दौरान बराकर पुलिस चौकी के सामने कथित तौर पर गोलियां चलाई गईं, हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है. 

पश्चिम बंगाल में दो क्रिकेट क्लबों के बीच क्या हुआ? मैच के दौरान चलने चलीं गोलियां

Cricket match Firing: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक स्थानीय क्रिकेट मैच को लेकर दो स्थानीय क्लबों के बीच झड़प हुई, जिसमें कथित तौर पर जमकर गोलियां चली. मैदान में हड़कंप मच गया. लोग जान बचाने के लिए भागते नजर आए. स्थानीय लोगों जिनमें से अधिकांश उस घटनाक्रम के चश्मदीद थे उन्होंने दावा किया कि मैदान में सिर्फ हवाई फायरिंग हुई. गोलियां आसमान में हवा में चलाई गईं. इस वजह से किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से दो खाली कारतूस बरामद किए गए हैं. सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा.

पुलिस पर पथराव

पुलिस पर कथित तौर पर पत्थर और ईंटें फेंकी गईं, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, घटना रविवार को शुरू हुई जब दो स्थानीय मोहल्लों के युवक बराकर पुलिस चौकी के पास एक मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे. खबरों के मुताबिक, इस दौरान किसी बात पर हुई मामूली कहासुनी के बाद तनाव बढ़ गया. स्थानीय प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को पुलिस स्टेशन बुलाया गया, जिसके बाद बातचीत के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई.

Add Zee News as a Preferred Source

मामले की जांच जारी

हालांकि, सोमवार सुबह स्थिति कथित तौर पर फिर से बिगड़ गई और इलाका युद्धक्षेत्र में तब्दील हो गया, जहां ईंटें एक-दूसरे पर फेंकी गईं और गोलियां भी चलाई गईं. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. खबरों के अनुसार, स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. पुलिस ने हिंसा में शामिल लोगों की पहचान करने और गोली चलाने वाले का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्त कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. हमारे कुछ अधिकारी घायल हुए हैं.  (IANS)

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर पत्रकारिता जगत में 21 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं. देश-दुनिया की ख़बरों को आसान भाषा में बताने में महारत रखने वाले श्वेतांक को राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय खबरों की गहरी समझ है...और पढ़ें

TAGS

Trending news