Advertisement
trendingNow13039866

Pax Silica: क्या है पैक्स सिलिका? जिसको लेकर कांग्रेस ने सीधे पीएम मोदी को घेर लिया

India not being part of Pax Silica: कसा है. कांग्रेस ने कहा, 'माई डियर फ्रेंड ट्रंप कहकर कभी गदगद होने वाले प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं'.

Pax Silica: क्या है पैक्स सिलिका? जिसको लेकर कांग्रेस ने सीधे पीएम मोदी को घेर लिया

India US Tension: भारत-अमेरिका के रिश्ते इस साल काफी उतार-चढ़ाव से भरे रहे. भारत को 'जलाने' के लिए पहले पाकिस्तान को दुत्कारने वाले ट्रंप उसे पुचकार रहे हैं. टैरिफ से भारत को झुकाने की हसरत पूरी नहीं हुई तो ट्रंप ने व्हाइट हाउस को 'साजिशघर' बनाते हुए अनोखी स्कीम चलाकर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की. ट्रंप ने दिल्ली को झुकाने के लिए 'साम-दाम-दंड-भेद' सब अपनाया. उससे भी कुछ नहीं बिगड़ा. लेकिन मौका हाथ लगते ही उन्हीं पुरानी बातों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी को घेरते हुए केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

मोदी-ट्रंप की दोस्ती पर तंज 

कांग्रेस ने केंद्र की कार्य प्रणाली को लेकर पीएम मोदी को घेरा और उनके विजन पर सवाल उठाया. केंद्र के कामकाज पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ' अमेरिका का भारत पर टैरिफ लगाना यह बताता है कि 'नमस्ते ट्रंप' और 'हाउडी मोदी' का दौर खत्म हो चुका है. खासकर 10 मई, 2025 से भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते बहुत नाज़ुक हो गए हैं, और हम गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं.'

Add Zee News as a Preferred Source

कांग्रेस महासचिव (कम्युनिकेशन) जयराम रमेश ने X पर लिखा, 'दो दिन पहले अमेरिका ने चीन का मुकाबला करने के मकसद से नौ देशों के एक गठबंधन की घोषणा की और भारत को उसमें शामिल नहीं किया. ये बताता है भारत-अमेरिका के रिश्ते ठीक नहीं हैं. ट्रंप 62 बार अपना दावा दोहरा चुके हैं और प्रधानमंत्री मोदी चुप हैं. अमेरिका, नई दिल्ली के साथ मजबूत रिश्ते चाहता था. भारत भी अमेरिका के साथ करीबी रिश्ते चाहता था. आज स्थिति गंभीर है.'

क्या है पैक्स सिलिका?

पैक्स सिलिका AI और सप्लाई चेन सुरक्षा पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की पहल है, जिसे सहयोगी देशों और भरोसेमंद पार्टनर्स के बीच नई आर्थिक सुरक्षा सहमति काम किया जा रहा है. यह समझौता आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटिंग की नींव पर बना है. अमेरिकी अगुवाई वाली ये पहल एक सुरक्षित, लचीले और इनोवेशन-संचालित प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम पर आधारित हैं. जिसमें रेयर अर्थ मिनरल्स और एनर्जी कंपोंनेंट्स से लेकर सेमीकंडक्टर, AI इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स तक पूरी वैल्यू चेन को शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें- आसमान में दूसरा 'सूरज', 10 अरब गुना पावरफुल? वैज्ञानिकों को लोकेशन मिली

इसका मकसद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए जरूरी मटीरियल और क्षमताओं को सहेजना और सहयोगी देशों में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी विकसित कराना और उसे लागू करवाने में मदद देना है. जिसमें भारत के न होने को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है. इस संगठन में अमेरिका के अलावा जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, नीदरलैंड, ब्रिटेन, इजरायल, यूएई और ऑस्ट्रेलिया हैं.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर पत्रकारिता जगत में 21 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं. देश-दुनिया की ख़बरों को आसान भाषा में बताने में महारत रखने वाले श्वेतांक को राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय खबरों की गहरी समझ है...और पढ़ें

TAGS

Trending news