History of 26 January: 26 जनवरी को लेकर देश भर में जबरदस्त उत्साह है. राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित किया. इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था. इस दिन राजधानी में कर्तव्य पथ पर होने वाले मुख्य आयोजन में भारत की सांस्कृतिक झलक के साथ ही सैन्य शक्ति और परंपरागत विरासत की झांकी पेश की जाती है. क्या आपको पता है कि गणतंत्र दिवस के अलावा 26 जनवरी को कई ऐसी घटनाएं हुआ जिसका जिक्र इतिहास में होता है.
गणतंत्र दिवस देश का एक राष्ट्रीय पर्व है. देश का हर नागरिक चाहे वह किसी धर्म, जाति या संप्रदाय से ताल्लुक रखता हो, इस दिन को राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत होकर मनाता है. इतिहास की बात करें तो इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ. भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ.
क्या है इतिहास 26 जनवरी का इतिहास
Add Zee News as a Preferred Source
- 1556 : मुगल बादशाह हुमायूं की सीढ़ियों से गिरने से मौत.
- 1930 : ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया.
- 1931 : 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी को रिहा किया गया.
- 1950 : स्वतंत्र भारत का संविधान लागू हुआ और भारत को एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया. इसके बाद से इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा.
- 1950 : सी. गोपालाचारी ने भारत के अंतिम गवर्नर जनरल का पद छोड़ा और डा. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के प्रथम राष्ट्रपति का पद संभाला.
- 1950 : अशोक स्तंभ को राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न के रूप में अपनाया गया.
- 1950 : फेडरल कोर्ट ऑफ इंडिया, जिसकी स्थापना 1937 में हुई थी, को भारत का उच्चतम न्यायालय बनाया गया.
- 1957 : जम्मू कश्मीर के भारत की तरफ के हिस्से को औपचारिक रूप से भारत का हिस्सा बनाया गया.
- 1963 : माथे पर मुकुट जैसी कलगी और खूबसूरत पंखों वाले मोर को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया.
- 1972 : दिल्ली के इंडिया गेट पर राष्ट्रीय स्मारक अमर जवान ज्योति का अनावरण.
- 1981 : वायुदूत विमान सेवा की शुरूआत.
- 1982 : पर्यटकों को रेल के सफर के दौरान शाही और विलासितापूर्ण अनुभव का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की.
- 2001 : गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप, हजारों लोग मारे गए.
- 2008 : गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली.
- एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर' से सम्मानित किया गया. (भाषा)