Advertisement
trendingNow12993007

BSF News: जहां पाकिस्तान बना रहा महिला आतंकी ब्रिगेड, वहीं BSF सशक्त कर रही भारत की बेटियां

BSF News in Hindi: पाकिस्तान जहां अपने यहां भारत में आतंकी हमले के लिए महिला ब्रिगेड बनाने की तैयारी कर रहा है. वहीं इसके उलट भारत की महिला शक्ति देश में अपने साहस और शौर्य का परचम लहराने में जुटी है.

 

BSF News: जहां पाकिस्तान बना रहा महिला आतंकी ब्रिगेड, वहीं BSF सशक्त कर रही भारत की बेटियां

BSF Latest News in Hindi: एक तरफ पाकिस्तान अपने युवाओं और महिलाओं को आतंक के रास्ते पर धकेलने में जुटा है, वहीं भारत की सीमा सुरक्षा बल (BSF) जम्मू-कश्मीर की सीमावर्ती बेल्ट में Gen Z और महिलाओं को खेल और राष्ट्रनिर्माण के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए तैयार कर रही है.

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान में हाल के दिनों में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और कई इलाकों में पाकिस्तानी सेना और सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन जारी हैं. वहीं तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) जैसे संगठन पाकिस्तानी सेना पर हमले कर रहे हैं. इस अस्थिर माहौल के बीच पाकिस्तान अपने Gen Z युवाओं और महिलाओं को आतंकवाद की ट्रेनिंग देने में लगा है.

पाकिस्तान में तैयार होगी महिला आतंकी ब्रिगेड 

Add Zee News as a Preferred Source

जानकारी के मुताबिक, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के सरगना मौलाना मसूद अज़हर की बहन सादिया अजहर को महिला आतंकी ब्रिगेड बनाने की जिम्मेदारी दी गई है. 9 नवंबर को पाकिस्तान में ISI और पाकिस्तानी सेना की मदद से महिला आतंकियों को तैयार करने की ट्रेनिंग दी जाएगी.

वहीं दूसरी ओर भारत में BSF अपने Gen Z और महिला युवाओं को खेल, तैराकी और एडवेंचर गतिविधियों के जरिए देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित कर रही है.

BSF निकालेगी महिला बाइक रैली

महिला बाइकर्स ने ज़ी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा, 'पाकिस्तान को हमने ऑपरेशन सिंदूर में करारा जवाब दिया था. अब हम बॉर्डर पर देश की सुरक्षा के साथ हर जिम्मेदारी निभा रहे हैं. BSF की 60वीं वर्षगांठ पर हम जम्मू से गुजरात तक बाइक रैली निकालकर एकता और महिला सशक्तिकरण का संदेश देंगी.'

BSF के DIG वीरेंद्र दत्ता ने कहा, 'जहां पाकिस्तान अपने युवाओं को आतंकी बनने की ट्रेनिंग देता है, वहीं हम अपने युवाओं और महिलाओं को देश और विदेश में खेलों के जरिए आगे बढ़ने के लिए तैयार कर रहे हैं.'

60वीं वर्षगांठ पर हो रहे भव्य आयोजन

बीएसएफ की स्थापना वर्ष 1965 में हुई थी और इस वर्ष बल अपनी 60वीं वर्षगांठ मना रहा है. इस मौके पर जम्मू से 9 नवंबर को 60 बाइकर्स की रैली रवाना होगी, जो 19 नवंबर को गुजरात के भुज पहुंचेगी. जहां BSF का राइजिंग डे भी मनाया जाएगा.

इसके साथ ही जम्मू में पहली बार BSF द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर की मैराथन का आयोजन किया जा रहा है, जिसे Director General BSF दलजीत सिंह चौधरी फ्लैग ऑफ करेंगे. इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

इस आयोजन का उद्देश्य स्पष्ट है. जहां आतंकिस्तान पाकिस्तान अपने युवाओं को विनाश की राह पर ले जा रहा है, वहीं भारत की BSF अपने युवाओं और महिलाओं को शक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम की राह दिखा रही है.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author

TAGS

Trending news