Advertisement
trendingNow13041050

कौन है मुंबई का ‘रहमान डकैत’? BMC चुनाव से पहले शिंदे ने कसा तंज, किधर था निशाना

Dhurandhar Movie: हाल ही में रिलीज बॉलीवुड फिल्म धुरंधर भारत में धमाल मचा रही है. पड़ोसी पाकिस्तान में भी इसकी चर्चा है. कई देशों में इस फिल्म को बैन किया गया है. इस बीच फिल्म के एक किरदार रहमान डकैत का जिक्र शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने तंज कसते हुए किया तो मुंबई के सियासी गलियारों में उसकी खूब चर्चा हो रही है. 

कौन है मुंबई का ‘रहमान डकैत’? BMC चुनाव से पहले शिंदे ने कसा तंज, किधर था निशाना

Who is Rehman Dakait of Mumbai: फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना की ओर से निभाया गया 'रहमान डकैत' का किरदार चर्चा में है. यह किरदार पाकिस्तान के कराची के लियारी इलाके के कुख्यात गैंगस्टर रहमान डकैत से प्रेरित है. जो अपराध, राजनीति और सत्ता के गठजोड़ का प्रतीक रहा. उसकी एनकाउंटर में मौत आज भी विवादित मानी जाती है. BMC चुनावों से ठीक पहले महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 'धुरंधर' के किरदार का हवाला देते हुए मुंबई के 'रहमान डकैत' का जिक्र किया तो उसकी चर्चा वायरल हो गई, क्या है मामला आइए जानते हैं.

कौन हैं मुंबई का रहमान डकैत?

महाराष्ट्र विधानसभा में पिछले हफ्ते एक प्रस्ताव पर बहस के दौरान, एकनाथ शिंदे ने एक काल्पनिक किरदार, 'रहमान डकैत' का जिक्र करते हुए आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने बीएमसी पर शिवसेना के लंबे समय तक कंट्रोल के दौरान मुंबई के खजाने को जमकर लूटा था.

Add Zee News as a Preferred Source

किधर था निशाना?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बिना किसी का नाम लिए रविवार को फिल्म धुरंधर के किरदारों का जिक्र करते हुए अपने विरोधियों पर मुंबई को लूटने का आरोप लगाते हुए भविष्य में पुराना हिसाब होने की बात कही है. अपने धुर राजनीतिक विरोधी ठाकरे का सीधे नाम लिए बिना, शिंदे ने कहा कि इस चुनाव में 'धुरंधर महायुति' मुंहतोड़ जवाब देगी क्योंकि राजनीति का मौजूदा दौर सिर्फ एक ट्रेलर है और असली पिक्चर अभी बाकी है.

ये भी पढ़ें- दुनिया के सबसे बड़े संगठन की नितिन ने संभाली कमान, BJP हेडक्वार्टर में हुई ताजपोशी

ये टिप्पणियां राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण BMC सहित प्रमुख नगर निगमों के चुनावों से पहले आई हैं. व्यंग्य, शायरी और तीखे तानों का इस्तेमाल करते हुए, शिंदे ने ठाकरे को विधानसभा में उनकी सीमित उपस्थिति को लेकर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता सदन में 2 घंटे भी नहीं बैठ सकते. कुछ लोग विधानसभा को टूरिस्ट स्पॉट मानते हैं, जब मन करता है तब आते हैं. उनका ये तंज भी स्पष्ट रूप से शिवसेना यूबीटी सुप्रीमो की ओर था, जो महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य हैं.

इस फिल्म ने SSP चौधरी असलम और कुख्यात गैंगस्टर रहमान डकैत के बीच की जंग को ताजा कर दिया है. कराची के लियारी की खून से सनी कहानी 'धुरंधर' फिल्म से एकबार फिर जिंदा हो उठी है. ये इलाका सिर्फ अंडरवर्ल्ड की नहीं, बल्कि पॉलिटिक्स, पुलिस और पावर यानी सत्ता की मिलीभगत की पहचान बन गई थी. फिल्म में जो दिखाया गया है, वह पूरी तरह कल्पना नहीं, बल्कि 2000 के दशक के अंत में लियारी की हकीकत है.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर पत्रकारिता जगत में 21 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं. देश-दुनिया की ख़बरों को आसान भाषा में बताने में महारत रखने वाले श्वेतांक को राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय खबरों की गहरी समझ है...और पढ़ें

TAGS

Trending news