Advertisement
trendingNow13203220

बंगाल में तो इस बार ममता बनर्जी... काउंटिंग से पहले ही कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कर दी भविष्यवाणी

पश्चिम बंगाल में कौन जीतेगा? एग्जिट पोल्स की चर्चा खत्म, अब आज फैसले का दिन आ गया है. काउंटिंग शुरू होने के बाद दोपहर तक साफ हो जाएगा कि ममता के किले को ढहाने में क्या भाजपा कामयाब हो पाएगी? हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने अपनी भविष्यवाणी जरूर कर दी है. 

बंगाल में तो इस बार ममता बनर्जी... काउंटिंग से पहले ही कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कर दी भविष्यवाणी

आज वैसे तो चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं, लेकिन देशभर की नजरें बंगाल पर टिकी हैं. काउंटिंग शुरू होने से पहले ही कांग्रेस के दिग्गज नेता ने ममता बनर्जी के जीतने की भविष्यवाणी कर दी है. हालांकि, एक लाइन उन्होंने और जोड़ दी. थरूर ने कहा कि वहां सबकी नजरें हैं. लोगों के मन में कुछ भी हो सकता है. सोच है लोगों की, लेकिन वहां केरल की तरह चीजें नहीं हैं. सारे एग्जिट पोल में बहुत सारा कन्फ्यूजन पैदा हो चुका है.

उन्होंने कहा कि एक एग्जिट पोल ने स्पष्ट रूप से कहा है जनता के सामने कि भारत में अगर आप देखते हैं कि एग्जिट पोल में पूछा जाता है कि आपने किसको वोट दिया? करीब 10 प्रतिशत लोग जवाब नहीं देना चाहते हैं. थरूर ने आगे कहा कि बंगाल में 60 प्रतिशत लोग जवाब नहीं देना चाहते हैं. इस हाल में एग्जिट पोल्स की क्या वैल्यू है, आप समझ सकते हैं. जब उनसे आगे सवाल किया गया कि आपको क्या लगता है तो उन्होंने बेबाक कह दिया कि मेरा मानना यह है कि ममता जी ही जीतेंगी लेकिन शायद पिछली बार की तरह बड़ी मेजॉरिटी नहीं होगी. 

थरूर ने कहा कि लोगों से बात करके आप कुछ समझ सकते हैं, वो एक चीज है लेकिन काउंटिंग के बाद जो कुछ आएगा, वो अलग बात है. इसी तरह केरल के बारे में मेरे ख्याल से सारे लोगों की राय है, सभी तरह की एनालिसिस यही कहती है कि यूडीएफ (कांग्रेस का गठबंधन) की विजय होने वाली है.

रात में ही केरल पहुंचे थरूर, मुख्यमंत्री के सवाल पर मुस्कुराए

हां, काउंटिंग शुरू होने से पहले ही थरूर तिरुवनंतपुरम पहुंच गए हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या कोई सांसद केरल का मुख्यमंत्री बन सकता है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि देखिए, मैं ऐसा कुछ नहीं बोल रहा जैसा आप पूछना चाहते हैं. जवाब बिल्कुल साफ है. कांग्रेस पार्टी में स्टैंडर्ड प्रैक्टिस है. नतीजे आने के बाद जीते हुए विधायक मिलते हैं और अपनी राय पार्टी हाईकमान को भेजी जाती है और वह फैसला लेते हैं. वे किसी रूल या नियम में बाध्य नहीं हैं.

LIVE: बंगाल चुनाव नतीजे के हर अपडेट पढ़िए

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Anurag Mishra

अनुराग मिश्र ज़ी न्यूज डिजिटल में एसोसिएट न्यूज एडिटर हैं. वह दिसंबर 2023 में ज़ी न्यूज से जुड़े. देश और दुनिया की राजनीतिक खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. इससे पहले नवभारत टाइम्स डिजिटल में शाम की श...और पढ़ें

TAGS

Trending news