Devendra Fadanvis Slams Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने यह कहते हुए कि हरियाणा में हर आठ में से एक मतदाता फर्जी था. उन्होंने डाक मतों और बूथ मतों के बीच अस्पष्ट विसंगतियों की ओर इशारा किया था. फडणवीस ने कहा कि ये आरोप, जिन्हें बीजेपी के खिलाफ 'हाइड्रोजन बम' कहा गया था, वे सिर्फ बिना आवाज वाले छोटे पटाखे थे.
Trending Photos
)
Fadnvis Attack on Rahul Gandhi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार (6 नवंबर) को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. फडणवीस ने राहुल गांधी पर वोट चोरी के आरोपों को लेकर उन पर 'विदेशी ताकतों' के एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया. जिसका उद्देश्य भारत की लोकतंत्र और भारतीय संविधान में लोगों के विश्वास को कम करना है. फडणवीस की यह टिप्पणी राहुल गांधी के उस आरोप के बाद आई जिसमें उन्होंने 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में 'वोट फ्रॉड' का दावा किया था.
राहुल गांधी ने यह कहते हुए कि हरियाणा में हर आठ में से एक मतदाता फर्जी था. उन्होंने डाक मतों और बूथ मतों के बीच अस्पष्ट विसंगतियों की ओर इशारा किया था. फडणवीस ने कहा कि ये आरोप, जिन्हें बीजेपी के खिलाफ 'हाइड्रोजन बम' कहा गया था, वे सिर्फ बिना आवाज वाले छोटे पटाखे थे. महाराष्ट्र सीएम ने आगे कहा, 'राहुल गांधी ने जिसे 'हाइड्रोजन बम' कहा था, वह बम था ही नहीं. वह तो बस एक छोटा सा पटाखा था. न उसमें आवाज थी और न ही कोई ऊर्जा.'
राहुल गांधी पर फडणवीस का निशाना
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के आरोपों के पीछे एक बड़ी साजिश का सुझाव देते हुए आगे कहा,'राहुल गांधी अब एक ऐसे एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं जिससे लोकतंत्र ठीक से काम न करे. राहुल गांधी का एजेंडा बाहरी ताकतों के एजेंडे से मेल खाता है. ये सभी विदेशी ताकतें भारत के लोकतंत्र और भारतीय संविधान में लोगों के विश्वास को कम करने की कोशिश कर रही हैं. ये बाहरी ताकतें एक झूठा माहौल और कथा बना रही हैं जो भारतीय संविधान द्वारा बनाई गई विभिन्न संस्थाओं पर सवाल उठाती है राहुल गांधी इस कथा को हवा दे रहे हैं.'
किसके एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं राहुल गांधी?
महाराष्ट्र सीएम ने राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए आगे कहा,'इससे अधिक त्रासद और क्या हो सकता है? राहुल गांधी हमारी सेना को जाति की नजर से देखने की कोशिश कर रहे हैं, मुझे समझ नहीं आता कि वे किसके लिए काम कर रहे हैं. वे सेना पर, संविधान पर और संविधान की संस्थाओं द्वारा स्थापित व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहे हैं... राहुल गांधी किसका एजेंडा चला रहे हैं? अब यह स्पष्ट होता जा रहा है.'
हरियाणा में हर 8 में से एक वोटर फर्जीः राहुल गांधी का दावा
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, 'एच फाइल्स' का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा,'हमें क्रिस्टल क्लियर प्रमाण है कि 25 लाख मतदाता (हरियाणा में) फर्जी हैं, कि वे या तो अस्तित्व में नहीं हैं या डुप्लीकेट हैं या ऐसे डिजाइन किए गए हैं कि कोई भी उनके लिए वोट डाल सके... हरियाणा में हर 8 में से 1 मतदाता फर्जी है, यानी 12.5% वोटर फर्जी हैं.' हमें हरियाणा में हमारे उम्मीदवारों से कई शिकायतें मिलीं कि कुछ सही तरीके से काम नहीं कर रहा. उनकी सभी भविष्यवाणियां उलट-पुलट हो गईं. हमने यह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में अनुभव किया था, लेकिन हमने फैसला किया कि हरियाणा पर फोकस करें और वहां क्या हुआ इसके विवरण में जाएं.'
यह भी पढ़ेंः Video: कौन है ये महिला जिसे PM मोदी ने सर्व किया स्नैक्स, जमकर तारीफ कर रहे लोग