Advertisement
trendingNow1528528

चुनावी नतीजों से पहले पटनायक ने दिया संकेत, सरकार बनाने में NDA का दे सकते हैं साथ!

लोकसभा चुनाव (Lok sabha Election 2019) के नतीजे आने बाकी हैं, इसी बीच बीजू जनता दल (बीजेडी) ने संकेत दे दिया है कि वो किसके साथ जाएगी.

.(फाइल फोटो)
.(फाइल फोटो)

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव (Lok sabha Election 2019) के नतीजे आने बाकी हैं, इसी बीच बीजू जनता दल (बीजेडी) ने संकेत दे दिया है कि वो किसके साथ जाएगी. बीजेडी के नेता अमर पटनायक ने कहा है कि जो भी ओडिशा की मदद करेगा उसकी सरकार बनाने में समर्थन देंगे. अमर पटनायक ने कहा, 'हम संभवतः उस पार्टी या गठजोड़ का समर्थन करेंगे, जो केंद्र में सरकार बनाएगा और ओडिशा के लंबे समय से चले आ रहे अनसुलझे मुद्दों को हल करने में मदद करेगा.'

अमर से जब यह पूछा गया कि क्या बीजेडी जैसी क्षेत्रीय पार्टियां केंद्र में किंगमेकर होंगी, उन्होंने कहा कि, 'जैसा कि बीजू पटनायक ने कहा था कि अब तक हर पार्टी ओडिशा के लंबे समय से चले आ रहे अनसुलझे मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं थी लेकिन इस बार जो हमारे प्रदेश के लिए सोचेगा, काम करेगा उसी को हम समर्थन करेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

सभी को 23 मई के परिणाम का इंतजार करना चाहिए: बीजेडी
बीजेडी नेता ने बताया कि हम एग्जिट पोल के नतीजों को नहीं मानते इस बार भी बीजेडी प्रदेश में 2014 की तरह प्रर्दशन करेगी. जो परिणाम आएगा वह पहले से और भी बेहतर होगा. अमर पटनायक ने कहा कि, हम सभी को 23 मई के परिणाम का इंतजार करना चाहिए. 

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए रविवार शाम को जारी ज्यादातर एक्जिट पोल के मुताबिक एक बार फिर बीजेपी नीत राजग बहुमत से केन्द्र में सरकार बनाता दिख रहा है. लगभग सभी एक्जिट पोल में बीजेपी नीत गठबंधन को 272 के जादुई आंकड़े को पार करता दिखाया गया है.

एक्जिट पोल में ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजेडी) को नुकसान 
लोकसभा चुनाव के एक्जिट पोल में ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजेडी) को नुकसान होता दिख रहा है, लेकिन विधानसभा चुनावों एक बार फिर से वापसी के संकेत दिख रहे हैं. आजतक-एक्सिस माई इंडिया के एक्जिट पोल के मुताबिक, नवीन पटनायक पांचवी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकते हैं.

21 मई को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक टली
उधर एग्जिट पोल के दिखाए जाने के बाद दिल्ली में 21 मई को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक को अब चुनाव नतीजों तक टाल दिया है. जानकारी के मुताबिक, अब यह बैठक 24 मई को होगा. चंद्रबाबू नायडू ने 21 मई को विपक्ष की बैठक रखने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन ज्यादातर विपक्षी दलों ने 23 के नतीजों के बाद बैठक करने पर सहमति जताई थी. अब एग्जिट पोल के सामने आने के बाद विपक्ष के प्लान में बदलाव किया गया है. 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Krishna Chandra Pandey

कृष्णा पांडेय, ज़ी न्यूज़ डिजिटल में चीफ सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजनीति, अंतरराष्ट्रीय मामलों, क्राइम, और फीचर जैसे कई बीट्स पर काम करते हैं. इनकी खासियत है इन-डेप्थ एक्सप्लेनर और संवे...और पढ़ें

TAGS

Trending news