क्‍या केजरीवाल के समर्थन से चुनाव लड़ेंगे BJP के बागी यशवंत सिन्‍हा, जानें AAP ने क्‍या कहा?
Advertisement
trendingNow1486972

क्‍या केजरीवाल के समर्थन से चुनाव लड़ेंगे BJP के बागी यशवंत सिन्‍हा, जानें AAP ने क्‍या कहा?

पार्टी सूत्रों के अनुसार नई दिल्ली सीट से यशवंत सिन्हा और पश्चिमी दिल्ली सीट से बीजेपी के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को आप उम्मीदवार बनाना चाहती है. 

इससे पहले यशवंत सिन्हा नेे चुनाव लड़ने से मना कर दिया था.(फाइल फोटो)
इससे पहले यशवंत सिन्हा नेे चुनाव लड़ने से मना कर दिया था.(फाइल फोटो)

नई दिल्ली: जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा को नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने की संभावनाएं तलाश रही है. वहीं दूसरी तरफ आज एक अखबार ने यशंवत से जुड़ी एक खबर छापकर उस संभावनाओं को और तेज कर दिया जिसमें कहा गया था कि आम आदमी पार्टी यशंवत सिन्हा को नई दिल्ली लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर समर्थन देगी. इस खबर के बाद यह बहस और तेज हो गई कि अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के विरुद्ध यशवंत सिन्हा अपनी उम्मीदवारी ठोक सकते हैं. लेकिन अखबार में छपी खबर को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने निराधार और झूठ बताया.

अरविंद केजरीवाल ने यशवंत सिन्हा को लोकसभा चुनाव लड़ने की पेशकश की थी
उन्होंने यशवंत सिन्हा के चुनाव लड़ने पर आम आदमी पार्टी की तरफ से समर्थन को नकारते हुए कहा कि, आज सुबह अखबार में यशवंत सिन्हा और आप से जुड़ी खबर में कोई सच्चाई नहीं है. हाल ही में आम आदमी पार्टी की ओर से नोएडा में आयोजित रैली में AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंच से यशवंत सिन्हा को लोकसभा चुनाव लड़ने की पेशकश की थी, लेकिन यशवंत सिन्हा नेे चुनाव लड़ने से मना कर दिया था.

fallback

बीजेपी के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा
पार्टी सूत्रों के अनुसार नई दिल्ली सीट से यशवंत सिन्हा और पश्चिमी दिल्ली सीट से बीजेपी के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को आप उम्मीदवार बनाना चाहती है और इस बाबत दोनों नेताओं के साथ आप नेतृत्व की बातचीत चल रही है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया था कि यशवंत सिन्हा के साथ इस दिशा में बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है. साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा के साथ भी बातचीत हुई है. 

उन्होंने बताया ‘‘हम चाहते हैं कि यशवंत सिन्हा नई दिल्ली और शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिमी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ें. लेकिन बिहार की पटना साहिब सीट से बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा अपनी परंपरागत सीट नहीं छोड़ना चाहते हैं."  उन्होंने बताया कि यशवंत सिन्हा से बातचीत चल रही है. 

fallback

कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन के सवाल पर आप के एक अन्य नेता ने बताया कि पार्टी नेतृत्व दिल्ली की सात में से दो लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के साथ साझा उम्मीदवार उतारने तक संभावित गठबंधन को सीमित रखने का हिमायती है. उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. उल्लेखनीय है कि आप ने नई दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली सीट को छोड़ कर पांच सीटों के लिए पार्टी संयोजक के रूप में संभावित उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी है.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

TAGS

Trending news

;