ज़ी जानकारी: सामरिक लिहाज से भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है म्यांमार
Advertisement

ज़ी जानकारी: सामरिक लिहाज से भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है म्यांमार

ज़ी जानकारी: सामरिक लिहाज से भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है म्यांमार

दुनिया के नक्शे में म्यांमार की लोकेशन भारत के लिए सामरिक लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण हैं. भारत के पूर्वोत्तर हिस्से की करीब 1 हजार 600 किलोमीटर की सीमा म्यांमार से लगती है और चीन की 2 हजार किलोमीटर से ज्यादा बड़ी सीमा म्यांमार से लगती है भारत और चीन दो महाशक्तियां हैं... और म्यांमार इनके बीच का एक Buffer State है . वर्ष 1987 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने म्यांमार का दौरा किया था.

लेकिन उसके बाद हमने एक तरह से म्यांमार को भुला दिया . वर्ष 1991 में जब पी वी नरसिम्हा राव भारत के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने म्यांमार और South East Asia के देशों के इस महत्व को समझा था और Look East Policy की शुरुआत की थी, लेकिन 1987 के 25 वर्ष बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री म्यांमार की यात्रा पर गया था. 2012 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने म्यांमार का दौरा किया था. 

Trending news